Symbol of the Government of Canada

छात्रवृत्ति कैसे प्रकार प्राप्त करें

अंतरराष्ट्रीय छात्र

简体中文 | Español | Русский | Deutsch | हिन्दी | Português

प्रतिष्ठित वैनिअर कनाडा ग्रैजुएट छात्रवृत्ति (वैनिअर सीजीएस) प्रोग्राम अंतरराष्ट्रीय अध्धयन का बढ़िया अवसर पेश करता है, अगर आप अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं तथा वैनिअर कनाडा ग्रैजुएट छात्रवृत्ति के लिए विचाराधीन होने में दिलचस्पी रखते हैं, कृप्या निम्नलिखित जानकारी का पुनरवलोकन करने को समय दीजिए।

नामांकन प्रक्रिया

  • वैनिअर ग्रैजुएट छात्रवृत्ति के लिए विचाराधीन होने के लिए, छात्रों को कनाडा के किसी विश्वविद्यालय के द्वारा वैनिअर सीजीएस प्रोग्राम विनियोजन के साथ नामांकित होना अनिवार्य है। कृप्या इन विश्वविद्यालयों की सूची के लिए वैनिअर संस्थात्मक विनियोजन को देखें।       
  • अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि कनाडा के जिस विश्वविद्यालय में वह अध्धयन करने की इच्छा रखते हैं जितनी जल्दी से जल्दी संभव हो कनाडा के उस विश्वविद्यालय से संपर्क करें (कृप्या नीचे समयसूची देखें)। वैनिअर सीजीएस प्रोग्राम संबंधी छात्रों को अपनी रूचि के बारे में विभागीय फैक्लटी (प्राथमिकता) या विश्वविद्यालय के ग्रैजुएट अध्धयन कार्यालय को बताना चाहिए। (कृपया नोट कीजिए कि केंद्रीय अनुदान एजेन्सियाँ विश्वविद्दालय के संपर्क की सूਚਿचियाँ प्रदान नहीं करती हैं।)
  • लापता या विलम्ब मौलिक दस्तावेज, जैसे कि कार्यालय की लिखित प्रतिलिपियाँ और संस्तुति-पत्र, विश्वविद्यालय की नामांकन प्रक्रिया में देरी का कारण बन सकते हैं। इसलिए, छात्रों को सहायक दस्तावेजों का जल्दी से जल्दी निवेदन करना चाहिए। आवेदन-पत्र सम्पू्र्ण तथा बिना किसी त्रुटि के होने चाहिएं। देरी से प्राप्त आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
  • आवेदकों को भाषा निपुणता के स्तर सहित, विश्वविद्यालय की दाखिला आवश्यकताओं का अनुपालन करना अनिवार्य है। इन आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के विभाग से परामर्श करें।

कार्यक्रम की समयसूची

  • कलैंडर वर्ष में जितना जल्दी से जल्दी हो सके: अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी वैनिअर सीजीएस प्रोग्राम कोटे के साथ कनाडा के विश्वविद्यालय को संपर्क करें, उस विश्वविद्यालय में वह वैनिअर कनाडा ग्रेजुऐट छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में अपनी दिलचस्पी प्रकट करें।
  • सितम्बर: कनाडा के विश्वविद्यालय की कक्षाएँ गर्मी की छुट्टीयों के बाद पुन: आरंभ होती हैं।
  • सितम्बर/अक्टूबर: योग्य छात्र सहायक दस्तावेडों के सहित, वैनिअर सीजीएस प्रोग्राम के लिए आवेदन-पत्र विश्वविद्यालय में जमा करते हैं; विश्वविद्यालय नामांकन प्रक्रिया शुरू होती है।
  • नवंबर: वैनिअर सीजीएस प्रोग्राम नामांकन की आधिकारिक अंतिम तिथि; विश्वविद्यालय, अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए नामांकनों को केंद्रीय अनुमती एजन्सियों को पेश करते हैं। 
  • आगामी वर्ष में अप्रैल से जून: वैनिअर कनाडा ग्रेजुऐट छात्रवृत्ति के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की घोषणा
  • मई या सितम्बर (प्रतियोगिता के नतीजों की घोषणा के पश्चात), या आगामी वर्ष का जनवरी माह: पुरस्कार की अवधि का आरंभ हो सकता है।

अधिक जानकारी

कनाडा की पोस्ट-सैकन्डरी शैक्षिक प्रणाली तथा कनाडा के के बारे में जानकारी के लिए, कृप्या निम्नलिखित वैबसाईटों को देखें:

  • Education au/in Canada: कनाडा में शिक्षा, सहित विद्यार्थी वीज़ा जानकारी के लिए आधिकारित सरकारी वैबसाईट।
  • Foreign Affairs and International Trade Canada: कनाडा में शिक्षा और अनुसंधान तथा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रोग्रामों में कनाडा सरकार की सहभागिता के बारे में जानने के लिए  
  • Canadian Information Centre for International Credentials: कनाडा में शिक्षा और अध्ययन, विदेशी प्रमाण-पत्रों की मान्यता और डिप्लोमाओं का आंकलन और कनाडा में योग्यता के लिए
  • Association of Universities and Colleges of Canada: कनाडा में प्रस्तुत विश्वविद्यालय के प्रोग्रामों के डेटाबेस के लिए

简体中文 | Español | Русский | Deutsch | हिन्दी | Português